राजद-कांग्रेस के बीच सीटों पर तालमेल का मसला लगभग फाइनल, अगले सप्ताह से प्रत्याशियों की सूची…
पटना।आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजद तथा कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे की बात अंतिम दौर में चल रही है।ज्ञात जानकारी के मुताबिक राजद 155 तथा कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ने के प्लानिंग में है। जानकारी के मुताबिक शेष बची सीटों पर वामदलों समेत महागठबंधन से अंतिम समय तक जुड़े रहने वाले राजनीतिक दलों का समावेश होगा।रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के राजग के संपर्क में चले जाने के बाद शेष बची सीटों पर वामदलों का दावा ही प्रतीत होता है।फिलहाल राजद तथा कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे का मसला लगभग फाइनल हो गया है।कहा जा रहा है कि राजद तथा कांग्रेस पिछली बार जिन-जिन सीटों पर अपने अपने प्रत्याशी खड़े किए थे।उन सीटों को छोड़कर जदयू के द्वारा लड़ी गई सीटों पर मंथन का अंतिम दौर जारी है।दोनों पार्टी के थिंकटैंक अपने अपने खेमे में अपने पसंदीदा सीटों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।ऐसे में कुछ ऐसी सीटें भी सामने आ रहे हैं।जिसे लेकर राजद तथा कांग्रेस एक दूसरे से फेरबदल करने की तैयारी में भी है।मतलब ऐसी सीटें जहां पिछले बार कांग्रेस के उम्मीदवार थे,उनमें तकरीबन पांच ऐसी सीटें हैं जहां राजद अपना उम्मीदवार चाहता है।उसके बदले में राजद कांग्रेस को उनके पसंद की अन्य सीटें ऑफर कर सकता है।उसी तरह कांग्रेस पिछली बार राजद के कोटे में चली गई तीन सीटों पर अपनी दावेदारी पेश कर रहा है।सियासी गलियारों में चल रहे चर्चाओं को दरकिनार कर राजद तथा कांग्रेस के टॉप लेवल राजनीतिज्ञ सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। समझा जाता है कि आगामी सप्ताहांत तक सीट शेयरिंग के साथ-साथ प्रत्याशी का चुनाव भी संभव है।आज कांग्रेस के कार्यालय में प्रत्याशियों की उमड़ी भीड़ ने कांग्रेस के हौसले में कई गुना इजाफा कर दिया है।बुलंद हौसले के साथ कांग्रेस राजद के कंधे से कंधा मिलाकर इस चुनावी वैतरणी को पार करने के लिए कमर कस रही है।


