February 19, 2026

मुजफ्फरपुर में गैंगवार : आपसी वर्चस्व की लड़ाई में कुख्यात अपराधी राजा ठाकुर की गई जान, परिजनों में मचा कोहराम

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों के आपसी वर्चस्व की लड़ाई में शुक्रवार को अहियापुर में गैंगवार हुआ। इसमें शातिर अपराधी राजा ठाकुर मारा गया। बता दे की उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। वही यह घटना जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के जियालाल चौक के समीप की है। वह कई मामलों में वांछित था। मिली जानकारी के अनुसार वह पूर्व में जेल भी जा चुका था। वही इसके अलावा उसके द्वारा अहियापुर में कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैलायी गयी थी। वही बताया जा रहा है कि देर रात उसे जियालाल चौक के समीप बुलाया गया था। वहां खाना-पीना करने के बाद राजा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वही इस घटना की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी। वही सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची अहियापुर पुलिस ने राजा ठाकुर को इलाज के लिए एसकेएमसीएच लाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वही इस घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मामले में अहियापुर थानेदार विजय कुमार सिंह ने बताया कि राजा ठाकुर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी मौत हो चुकी है। वही उन्होंने बताया की प्रारंभिक जांच में पता चला कि मारपीट में उसकी हत्या की गई है। वही पुलिस का कहना है कि परिजन के बयान का इंतजार किया जा रहा है। परिजन के बयान के आधार पर FIR दर्ज की जाएगी। दूसरी ओर पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। वही पुलिस का कहना है कि आपसी वर्चस्व में राजा ठाकुर की हत्या की गई है। उसके विरुद्ध पहले से भी कई मामले दर्ज है। अहियापुर इलाके में उसका आतंक था। वही इस घटना के बाद पुलिस उसके विरुद्ध दर्ज पूर्व के मामलों को खंगाल रही है।

You may have missed