प्रदेश में दुर्गा पूजा पर बनी रहेगी बारिश की संभावना, 3 से 5 अक्टूबर तक मौसम विभाग का अलर्ट

पटना। बिहार में मानसून अब अपनी वापसी की राह पर चल पड़ा है। मौसम विभाग ने ऐसी उम्मीद लगाई है कि 6 अक्टूबर के बाद राज्य में मॉनसून वापस जाने लगेगा। दुर्गा पूजा के दौरान 3 से 5 अक्टूबर के बीच सभी जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। साथ में कहीं-कहीं वज्रपात की आशंका भी है। साथ ही मौसम विभाग का मानना है कि दीपावली और छठ पर्व के बीच राज्य में हल्की ठंड शुरू हो जाएगी। वहीं, मौसम विभाग ने रविवार को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। विभाग के अनुसार राज्य में अगले 24 से 48 घंटों तक हल्की बारिश और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। इस बार मानसून 6 अक्टूबर को अपनी वापसी की राह पर होगा, जिसके बाद पूरे राज्य में नमी की मात्रा कम हो जाने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। इससे रात में कुछ ठंडक महसूस होने लगेगी। दुर्गा पूजा के समय 3 से 5 अक्टूबर के बीच राजधानी पटना समेत पूरे राज्य भर में बादल छाए रहने की और हल्की वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है।

About Post Author

You may have missed