रहमानी 30 के इंजीनियरिंग छात्रों का जलवा बरकरार, कोरोना के बावजूद जेईई मेंस और जेईइ एडवांस में दिया उत्कृष्ट परिणाम
फुलवारीशरीफ, पटना (अजीत)। लॉकडाउन में शैक्षणिक गतिविधियों के अभाव के बावजूद रहमानी 30 के शिक्षकों और प्रशासन के अथक परिश्रम के कारण अनुपयुक्त वातावरण में भी रहमानी 30 के छात्र छात्राओं ने धमाकेदार सफलता प्राप्त की और सभी प्रकार की कठिनाइओं के बावजूद अच्छा रैंक प्राप्त किया है। रहमानी 30 के छात्र छात्राओं ने इंजीनियरिंग की स्नातक स्तर की सब से कठिन परीक्षाओं में से एक जेईइ एडवांस में कोविड के बावजूद अच्छी सफलता हासिल की। इस परीक्षा में रहमानी 30 के कुल 134 विद्यार्थियों ने भाग लिया था जिस में 68 विद्यार्थी सफल हुए जबकि पिछले वर्ष 55 छात्रों तथा छात्राओं ने सफलता प्राप्त की थी। इस के अतिरिक्त जेईई मेंंस में कुल 218 विद्यार्थियों ने भाग लिया था जिस में से 185 विद्यार्थी सफल हुए हैं। जेईई मेंस में 113 छात्र 90 पर्सेंटाइल या उस से ऊपर रहे। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सराहनीय प्रदर्शन के साथ छात्रों के बहुत अच्छे रैंक भी आए हैं।

ज़ोरेज़ अहमद ने जेईई एडवांस में 28 कैटेगरी रैंक अर्जित करते हुए ऑल इंडिया 393 रैंक प्राप्त किया। जबकि इन्हों ने जे ई ई मेन्स में कैटेगरी रैंक 67 तथा ऑल इंडिया रैंक 712 प्राप्त कियावहीं छात्राओं में मंतशा फिरदौस ने अच्छे नंबर से कामयाबी प्राप्त की है। इस के इलावा फिजिक्स में शाहनवाज़ हुसैन, कैमेस्ट्री में ज़ेया बिलाल रैयान सुलेमान और मैथ में रैयान सुलेमान ने शत प्रतिशत पर्सेंटाइल के साथ जेईई मेंस में सफलता प्राप्त की है । अमन अहमद ने डब्लु बी जेईई इंजीनियरिंग में कैटेगरी रैंक 09 तथा ऑल इंडिया रैंक 720,और फार्मेसी में कैटेगरी रैंक 10 ऑल इंडिया रैंक 712 प्राप्त किया है। रहमानी फाउंडेशन के संरक्षक एवम ईमारत शरिया के हज़रत अमीरे शरीअत मौलाना अहमद वली फ़ैसल रहमानी साहब ने इस अवसर पर सफल होने वाले छात्र छात्राओं को मुबारकबाद दी है।

