कंट्रोवर्सी:- पूर्व सांसद पप्पू यादव ने किया पुलवामा हमले कि उच्चस्तरीय जांच की मांग,ट्वीट कर पूछा-कहां से आया था 300 किलो आरडीएक्स?
पटना।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हड्डियां तोड़ने वाले विवादित बयान देने के बाद आज जन अधिकार पार्टी (लो) के सुप्रीमो पप्पू यादव ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले की उच्च स्तरीय जांच संबंधित बयान देकर पुनः राजनीतिक माहौल में तूफान उत्पन्न कर दिया है। पूर्व सांसद पप्पू यादव ने पुलवामा हमले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।पप्पू यादव ने इस संबंध में फिर भी किया है। ज्ञात हो कि गत 14 फरवरी 2019 को जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षा बलों को ले जाने वाले सीआरपीएफ के वाहनों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था।जिसमें 45 भारतीय सुरक्षा बलों की जान चली गई थी। यह हमला जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के निकट लेथपोरा इलाके में हुआ था।इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित इस्लामिक आतंकवादी समूह जैश ए मोहम्मद ने ली थी।इसके बाद 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना के 12 मिराज विमानों ने नियंत्रण रेखा पार कर बालाकोट में जैश ए मोहम्मद द्वारा संचालित आतंकवादी शिविरों पर हमला किया था।जिसमें रक्षा मंत्रालय तथा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान दो-तीन सौ आतंकवादी मारे गए थे।बालाकोट एयर स्ट्राइक को पुलवामा हमले में शहीद हुए सुरक्षाबलों के लिए की गई प्रतिशोध की कार्रवाई बताई गई थी।आज पूर्व सांसद पप्पू यादव ने फिर से पुलवामा हमले की उच्च स्तरीय जांच आवश्यक है,संबंधित टिप्पणी की है।ट्विटर के माध्यम से ट्वीट करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि आखिर 40 जवानों का मामला है?300 किलो आरडीएक्स कहां से आया था?जवानों की शहादत पर भावुक भारतीय समाज में एक नितांत बकवास सरकार को दोबारा मौका दे दिया।इस ट्वीट में कश्मीर में गिरफ्तार डीएसपी देवेंद्र सिंह की आतंकवादियों से मिलीभगत तथा पुलवामा हमले के दौरान वहां पोस्टिंग को लेकर भी पप्पू यादव ने सवाल खड़े किए हैं।पूर्व सांसद पप्पू यादव के बयान को भारतीय जनमानस किस प्रकार से लेती है,यह तो आने वाला वक्त बताएगा।मगर यह है कि इस विवादित बयान के बाद पप्पू यादव भाजपा के निशाने पर आने वाले हैं।


