December 11, 2025

भागलपुर में PUBG लवर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, लड़की ने किया शादी से मना तो लगा ली फांसी

भागलपुर। बिहार के भागलपुर अन्तर्गत सबौर थाना क्षेत्र के छोटी सरधो में एक युवक ने देर रात बिजली के तार से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वही मृत युवक का नाम रौशन कुमार है। वही मृतक की उम्र 17 साल है। वहीं मृतक के भाई रोहित कुमार ने बताया की उसका छोटा भाई जिद्दी प्रवृत्ति का था। वह PUBG गेम का दिवाना था। वही उसने कहा की मानसिक संतुलन बिगड़ने के कारण इसने आत्महत्या कर ली। वही उसने यह भी कहा कि घर में युवक अकेला रहता था। वही उसने बताया की हम और पिताजी अखबार बेचने घर से बाहर थे। वही लोगों का कहना हैं की यह लड़का एक वकील की लड़की के प्यार में पागल था और यह उससे शादी करना चाहता था। वही लोगों ने कहा की लड़की के शादी से इनकार करने के कारण लड़का डिप्रेशन में आ गया और अत्यधिक समय से डिप्रेशन में होने के कारण उसने ये कदम उठाया। वही कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यह लड़का अपने भाई की साली से प्रेम प्रसंग में था।

वही इनके भाई की साली के परिवार से विवाह के लिए इंकार कर दिया गया। जिसके कारण यह लड़का उस लड़की के लिए दिलो जान से प्यार करने की कसमें खाता रहा। वही शादी करने की चाहत में एक बार घर से भागा भी और सफल ना होने पर इसने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परन्तु जांच का विषय है कि वास्तविकता क्या है। वही लोगों को कहना है की इस कारण से लड़के ने आत्महत्या की। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच की जा रही। वही अब जांच से ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आत्महत्या के पीछे का मुख्य कारण क्या है।

You may have missed