January 27, 2026

अगुवानी पुल मामला को लेकर पटना में धरना प्रदर्शन, रामकृपाल यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूंका CM का पुतला

पटना। बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बन रहे पुल गिरने के बाद BJP लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है। बता दे की शुक्रवार को दानापुर ग्रामीण भाजपा के नेतृत्व अगुवानी पुल हादसे को लेकर सगुना मोड़ पर धरना प्रदर्शन व मुख्यमंत्री नीतीश का पुतला दहन किया गया। वही इस मौके पर सांसद राम कृपाल यादव, पूर्व विधायक आशा सिन्हा, पाली के पूर्व विधायक ऊषा विद्यार्थी, BJP जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार के साथ सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथ में झंडा और बैनर के साथ नीतीश व तेजस्वी के खिलाफ नारेबाजी की। बता दे की भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। वही इस अवसर पर सांसद राम कृपाल यादव ने कहा कि 1700 करोड़ रुपये जनता के थे। उन्होंने कहा की पुल गिरना बिहार सरकार की नाकामी व भ्रष्टाचार को दर्शाता है। उन्होंने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराते हुए इस घटना की जांच सिटिंग जज या CBI से कराने की मांग की। वहीं पूर्व विधायक आशा सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार 15 साल पीछे बिहार को ले जाना चाह रहे हैं। लालू के समय काम नहीं होते थे और रुपये उनके तिजोरी में चले जाते थे। नीतीश व तेजस्वी की सरकार में भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है। वही इस प्रदर्शन में भाजपा नेता शंकर सिंह, भाजपा युवा मोर्चा राहुल साव, सहजानंद सिन्हा, नीरज तिवारी, आलोक कुमार, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, अखिलेश कुमार, सुबोध यादव, हरेन्द्र सिंह, ब्रजेश सिंह, विजेन्द्र यादव आदी शामिल हुए।

You may have missed