आरा में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, बर्थडे पार्टी में बुलाने के बाद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

आरा। बिहार के आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थिति शिवपुर मोहल्ले में बुधवार की देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पॉपर्टी डीलर एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने गये थे। पॉपर्टी डीलर को बर्थडे पार्टी में बुलाने के बाद उसको गोली मारने की बात कही जा रही है। मृतक प्रॉपर्टी डीलर की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला निवासी 38 वर्षीय जीतेंद्र कुमार सिंह उर्फ केबी के रूप में की गयी है। उसका पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। हत्या की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर एएसपी हिमांशु के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि पॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या क्यों की गयी है, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। पॉपर्टी डीलर को जिन जगहों पर गोली मारी गयी है, वहां से पुलिस को शराब की बोतलें मिली है। इसके साथ ही पुलिस को खाने-पीने का अन्य सामन भी मिला है। हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शहर के कई इलाकों में छापेमारी कर रही है। वही स्थानीय कुछ लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, हथियार बंद बदमाशों ने गोली मारी है। घटनास्थल से शराब की खाली बोतल और मटन के साथ खाने-पीने की अन्य चीजें भी मिलीं है। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वहां पहले शराब और कबाब की कॉकटेल पार्टी हुई है।

About Post Author

You may have missed