खगड़िया में मूर्ति विसर्जन में पुलिस का लाठीचार्ज, गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

खगड़िया। बिहार के खगड़िया में प्रतिमा विसर्जन के दौरान देर रात श्रद्धालुओं और पुलिस के बीच तनातनी के बाद लाठीचार्ज हुआ था। साथ ही पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया था। पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में आज सैकड़ों लोगों ने राजेन्द्र चौक को जाम किया है। घटना जिला मुख्यालय के संहौली दुर्गा मंदिर के प्रतिमा विसर्जन के दौरान की है। बताया जा रहा हैं की सन्हौली दुर्गा मन्दिर का प्रतिमा विसर्जन के दौरान हंगामा और मारपीट हुई है। आक्रोशित लोगों ने विसर्जन के दौरान प्रतिमा को अपमानित करने और श्रद्धालुओं के साथ मारपीट करने का पुलिस-प्रशासन पर आरोप लगाया है। मारपीट और प्रतिमा के साथ हुए अपमान के विरोध में सैकड़ों लोगों ने शहर के राजेंद्र चौक को जाम कर दिया है। वहीं सड़क जाम से राजेंद्र चौक पर आवागमन प्रभावित हो गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विसर्जन के दौरान प्रशासन प्रतिमा के अशोभनीय व्यवहार कर रहा था। विरोध करने पर पुलिस ने न केवल युवकों के साथ पिटाई किया है। बल्कि कई युवकों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि सन्हौली दुर्गा मन्दिर का प्रतिमा कल देर रात विसर्जित हुआ है। इसी दौरान हंगामा हुआ था। आज ग्रामीण सड़क को जाम करके प्रदर्शन कर रहे हैं।

About Post Author

You may have missed