दिल्ली एम्स का सर्वर 9 घंटे से डाउन : हैक होने की आशंका; सुबह से मरीज परेशान, जांच में जुटी साइबर टीम

नई दिल्ली। देश के सबसे मशहूर अस्पताल दिल्ली एम्स का सर्वर सुबह 7 बजे से डाउन है। आशंका है कि सर्वर को हैक कर लिया गया है। वही सर्वर डाउन से यहां इंटरनेट बंद हो गया है। वही मरीजों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में दिक्कतें आ रही हैं। दिल्ली एम्स देश का सबसे बड़ा अस्पताल है। इस अस्पताल में देशभर से मरीज आते हैं। ऐसे में मरीजों और एडमिन ऑफिस को इसके चलते काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वही टेक्नीएशियंस की तरफ से लगातार गड़बड़ी को सुधारने के प्रयास जारी है।
एम्स के सर्वर पर VVIP के हेल्थ डेटा उपलब्ध
वही अस्पताल के ओपीडी और सैंपल कलेक्शन मैन्युअल रूप से संभाला जा रहा है। जिनके पास यूनिक हेल्थ आइडेंटिफिकेशन नहीं है। उनके लिए सैंपल कलेक्शन सिस्टम प्रभावित है। वही एम्स के सर्वर पर बेहद संवेदनशील जानकारी रहती है। बता दे की यहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्रियों और अन्य प्रमुख व्यक्तियों का हेल्थ डेटा रहता है। वही हैकिंग की आशंका देखते हुए मामले में साइबर क्राइम एजेंसियों को भी लगाया गया है।

About Post Author

You may have missed