September 17, 2025

PATNA : बेउर जेल में आपसी वर्चस्व को लेकर कैदियों के 2 गुटों में जमकर मारपीट, मारपीट के बाद 7 कैदी को दुसरे जेल में ट्रांसफर, 3 जेलकर्मी घायल

पटना। बिहार राज्य के सबसे सुरक्षित जेलों में पटना बेउर जेल का नाम भी आता है। बता दे की पटना के बेउर जेल में गुरुवार को कैदियों के 2 गुटों में मारपीट होने के बाद जेल प्रशासन ने बड़ी करवाए की है। वही पटना बेऊर जेल अधीक्षक जितेंद्र सिंह के लिखित आदेश पर मामला दर्ज किया है। वही साथ ही शुक्रवार को कैदियों को दूसरे जेल में भेजने को लेकर भी आदेश जारी हुआ। वही मारपीट में शामिल रहे दोनों गुटों के से जुड़े 7 कैदियों को बेउर जेल से दूसरे जेल में ट्रांसफर करने का आदेश दिया गया है। बता दे की गुरुवार को बेउर जेल में आपसी वर्चस्व को लेकर कैदियों के 2 गुटों में मारपीट हुई थी। जिसे लेकर कैदियों पर अब जेल प्रशासन ने करवाए की है। वही इसमें से 7 कैदी अब दूसरे जेल भेजे जाएंगे। बता दे की बेउर जेल के हॉस्पिटल वार्ड में गुरुवार सुबह कैदियों के बीच मारपीट हो गई। वही इस दौरान अन्य कैदियों ने बीच बचाव का प्रयास किया लेकिन प्रयास विफल होने पर जेल कर्मियों ने प्रयास शुरू किया।

लेकिन मामला उलटा पड़ गया। परन्तु कैदियों ने जेलकर्मियों की ही पिटाई कर दी। वही इसमें 3 जेलकर्मी घायल हो गए। वही झगड़ा करने वाले कैदियों में एक गुट की अगुआई करने वाला पूर्व विधायक का करीबी बताया जा रहा है। वही बता दे की दूसरा गुट कुख्‍यात साइबर क्रिमिनल का है। वही अभिषेक उर्फ छोटे सरकार और कुख्‍यात साइबर क्रिमिनल राजवीर गुट के बीच झड़प हुई है। वही इन दोनों के बीच हुई झडप के 24 घंटों के बाद ही जेल प्रशासन ने सख्त करवाए की है और कैदियों को दूसरी जेलों में भेजने का आदेश दिया है। बता दे की बेउर जेल में इसके पहले ही कई बार कैदियों के बीच मामूली हाथापाई की खबरें आती रही हैं। लेकिन लम्बे अरसे के बाद यह पहला मौका है जब कैदियों के बीच इस तरह की जोरदार मारपीट की खबर आई। वही इसमें न सिर्फ कैदी बल्कि जेलकर्मी भी घायल हुए हैं।

You may have missed