September 14, 2025

सड़क दुर्घटना : पूर्णिया में कैदियों से भारी वैन पेड़ से टकराई, कोर्ट ले जाने के क्रम हुआ हादसा, 5 सिपाही जख्मी

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिलें में आज भीषण सड़क हादसा सामने आया है। बता दे की मोहनपुर ओपी थाना के पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकरा गयी। जिससे गाडी में आग लग गयी। वही इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीँ घटना में ओपी के 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए है। वही इस घटना के बाद सभी घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जहां आईजी सुरेश चौधरी, SP आमिर जावेद पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। वही इस घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की मोहनपुर ओपी से पुलिस कैदी को लेकर कोर्ट जा रही थी। वही इसी बीच गाड़ी पेड़ से टकरा गयी। जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

You may have missed