PATNA : आगमी लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी लोजपा (रा), चिराग ने बनाई ये रणनीति
पटना। लोजपा (रा) की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक शुक्रवार को पटना में संपन्न हो गई। वही इस बैठक में आगामी लोकसभा और बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कई अहम फैसले लिए गए हैं। वही इस बैठक में निर्णय लिया गया कि आगमी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में पार्टी कहां-कहां से उम्मीदवार उतारेगी। वही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि लोजपा (रा) बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। वही आगे चिराग पासवान ने कहा है कि प्रत्येक पार्टी को हर सीट पर चुनाव की तैयारी करनी चाहिए। लोजपा (रा) भी लोकसभा की सभी 40 सीटों और बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर मजबूती के साथ तैयारी कर रही है। वही लोकसभा चुनाव में किसी गठबंधन के साथ जाने के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि प्रत्येक परिस्थितियों के लिये तैयार रहना चाहिए। वही NDA गठबंधन से सीटों की दावेदारी को लेकर चिराग ने साफ किया कि वे कभी भी सीटों की मांग नहीं करते और गठबंधन धर्म को तोड़ने की कोशिश नहीं करते हैं। वहीं CM नीतीश की इफ्तार पार्टी में जाने के सवाल पर चिराग ने कहा कि वे मुख्यमंत्री की इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं हो पाएंगे हालांकि, उनकी पार्टी के बड़े नेता दावत-ए-इफ्तार में जरूर जाएंगे। वही चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ कभी समझौता नहीं हो सकता है, उन्होंने बिहार को बर्बादी के रास्ते पर लाकर खड़ा किया है और जब हमारी पार्टी कमजोर थी, उस वक्त हमने समझौता नहीं किया तो अब तो बिहार की जनता का समर्थन हमारे साथ है, अब समझौता नहीं हो सकता।


