प्रधानमंत्री बनाने का सपना देखना छोड़ दे नीतीश, लोकसभा में नहीं बनेगी खिचड़ी सरकार : सम्राट चौधरी

पटना। बिहार विधान परिषद् के 5 सीटों पर हुए चुनाव में BJP ने दो पर जीत हासिल कर काउंसिल के अंदर सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। अब इसी को लेकर BJP के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने महागठबंधन पर जोरदार तंज कसा है। वही सम्राट ने कहा है कि बीजेपी लगातार आगे बढ़ाने का काम कर रही। हमारी पार्टी लोकसभा में सबसे अधिक सीटें जीती है। बिहार की जनता अब नीतीश कुमार से थक चुकी है। लोगों को लग रहा है कि मुख्यमंत्री बीमार है। उनको इलाज की जरूरत तो है। वही आगे सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता पूरी तरह से समझती हैं कि किसे PM के रूप में देखना है। बगल में ममता दीदी प्रधानमंत्री की उम्मीदवार है, दिल्ली में केजरीवाल जी प्रधानमंत्री उम्मीदवार हैं। यूपी में अखिलेश उम्मीदवार हैं और स्टालिन भी प्रधानमंत्री उम्मीदवार है। कितने प्रधानमंत्री को लोग देखेंगे। क्या खिचड़ी के सरकार बनाकर देश में घोटाला और भ्रष्टाचार को आगे बढ़ाना है।

वही इसके आगे उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि लोकसभा चुनाव में यह साफ़ हो जाएगा कि विपक्षी एकता की बात करने वाले ये लोग कहीं भी रेस में नहीं है। ये लोग दूर-दूर तक दिखने वाले नहीं हैं। देश की जनता यह मान चुकी है कि विकास की रफ़्तार अगर बनाए रखना है तो फिर BJP को आगे बढ़ाना होगा। देश के लोग कभी भी घोटाला और भ्रष्टाचार करने वाले लोग को वापस नहीं देखना चाहेंगे। वही इधर CM नीतीश के तरफ से इफ्तार पार्टी में न्योता मिलने पर सम्राट चौधरी ने कहा कि जिनको निमंत्रण मिला है वो जाएंगे। जब पूछा गया कि आप जाएंगे तो उन्होंने इस सवाल को टाल दिया। वहीं वॉल पेंटिंग को लेकर JDU विधान पार्षद नीरज कुमार के कंप्लेन पर उन्होंने कहा कि सत्ताधारी का काम क्या है। विरोधी को तंग करना, कंप्लेंट करना चाहिए। मैं नगर विकास मंत्री रहा हूं और सारे कानून जानता हूँ। उसके बावजूद हमारे प्रवक्ता और जिला अध्यक्ष इसका जवाब देंगे। लोकतंत्र में हमें झंडा बैनर और लेखनी से भी रोकेंगे क्या? अब यही नीतीश कुमार की पार्टी का काम रह गया है।

About Post Author

You may have missed