फंदे से लटकी मिली प्रेगनेंट महिला की लाश : परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या कर आरोप, कहा- दहेज के लिए करते थे मारपीट

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया स्थित पंचवटी मोहल्ले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बता दे की उसका शव बेड पर पड़ा हुआ मिला। वही इस घटना से मोहल्ले में सनसनी फ़ैल गई। वही इसे देखने को काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। वही सूचना मिलने पर सदर थाने के दरोगा मणिभूषण कुमार मौके पर पहुंचे। कमरे में छानबीन की गई। शव को देखकर प्रतीत हुआ कि फंदे से झूलने के कारण उसकी मौत हुई है। वही गले पर निशान भी मिला है। वही मृत महिला की पहचान मोहम्मद इम्तियाज की पत्नी सोनी खातून वर्ष के रूप में हुई है। वह 8 महीने की प्रेगनेंट थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
5 साल पहले हुई थी शादी
वही मृतका के पिता मोहम्मद अनवर ने बताया की सोनी की शादी 5 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके पति मेहनत मजदूरी करते हैं। सोनी को पहले से एक बेटा और एक बेटी है। तीसरा बच्चा होने वाला था। इससे पूर्व ही उसकी मौत हो गई। वही परिजन का आरोप है कि उसके पति ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी है। घर में अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था। दहेज के लिए भी उसे प्रताड़ित किया जाता था।
शाम में हुई थी बेटी से बात
वही पिता ने बताया कि रविवार की शाम को बेटी से बात हुई थी। लेकिन इस तरह का कुछ मामला नहीं था। जिससे लगता नहीं है की वह आत्महत्या करेगी। फिर आज सुबह में कॉल आया। पहले कहा कि सोनी गिर गई है। फिर दोबारा बोला कि बीमार है। फिर कहा कि फांसी लगा ली है। वे लोग आएं तो देखा की बिछावन पर उसकी लाश पड़ी हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच्चाई सामने आएगी।

About Post Author

You may have missed