February 25, 2026

PATNA : दीघा में विश्व में अमन-चैन हेतु स्कूली बच्चों द्वारा प्रार्थना सभा आयोजित

पटना। पटना के दीघा स्थित सुसमय द्वारा संचालित आदर्श बाल विद्यालय के बाल-संसद के विभिन्न वर्गों के बच्चों ने क्लास 8वीं की छात्रा स्नेहा कुमारी के नेतृत्व में गुरुवार को शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में विश्व शांति हेतु प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। बच्चों ने मोमबत्ती जलाकर परम पिता परमेश्वर से संसार में अमन-चैन एवं मानवता की रक्षार्थ रूस एवं यूक्रेन के बीच शांति की स्थिति बहाल होने की कामना की।

वहीं स्कूल की प्राचार्या एवं सुसमय सचिव रश्मि दुबे ने बताया कि बच्चों को सदैव नैतिक शिक्षा के दौरान बताया जाता रहा है कि विश्व हमारा परिवार है और ऐसे मौके पर बच्चों द्वारा यह आयोजन एक सराहनीय पहल है। कार्यक्रम में स्नेहा कुमारी,  निखिल कुमार, दीपक कुमार, अविनाश, खुशी कुमारी, सृष्टि कुमारी, वर्षा कुमारी, नेहा कुमारी आदि बच्चों के अलावा शिक्षिका आरती कुमारी, अमृता कुमारी आदि ने प्रशंसनीय भूमिका निभाई।

You may have missed