PATNA : प्रकाश पर्व को लेकर अशोक राजपथ पर बड़े वाहनों पर 30 दिसंबर तक रोक, CCTV से होगी निगरानी

पटना। राजधानी पटना में गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व मनाए जाने की तैयारियां जोरों पर हैं। वही इसी बीच ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। बता दे की प्रकाश पर्व को देखते हुए राजधानी की व्यस्त सड़कों में से एक अशोक राजपथ पर आज से 30 दिसंबर तक भारी वाहनों के निकलने पर रोक लगा दी गई है। वही नए ट्रैफिक प्लान के तहत रात 2 बजे से सुबह 4 बजे तक सभी माल ढोने वाली गाड़ियां कटरा बाजार दीदारगंज तक ही जा पाएंगी। वही सभी जगहों पर CCTV कैमरे लगा दिए गए हैं। प्रकाश पर्व में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा ना हो इसके लिए ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। वही जगह-जगह हेल्प डेक्स भी बनाए गए हैं। इसके साथ ही वाहनों के लिए पार्किंग भी बनाई गई हैं। इतना ही नहीं जिला प्रशासन ने संगतों के लिए मंगल तालाब से लेकर राजगीर तक के लिए 5 बसों की व्यवस्था कर दी है। वही पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि सिखों के दसवें गुरु के 365 वें प्रकाश उत्सव में विधि व्यवस्था को लेकर खासा ध्यान दिया गया है।
प्रकाश पर्व के दौरान गंगा नदी में नाव चलाना प्रतिबंधित
बता दे की दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और विभागीय कर्मचारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। इसके चलते श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई असुविधा ना हो। पटना जिला प्रशासन ने फैसला लिया है कि प्रकाश पर्व के दौरान गंगा नदी में नाव नहीं चलाई जाएंगी। सभी घाटों पर प्रतिबंध जारी रहेगा और आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कानूनी कारवाई की जाएगी। वाहनों की पार्किंग का इंतजाम मालसलामी बाजार समिति, गुरु का बाग, कंगन घाट, ओपी शाह सामुदायिक भवन, हथिया बाग, गायघाट, गुलजारबाग रेलवे स्टेशन पर किया गया है।

About Post Author

You may have missed