CM नीतीश जातीय जनगणना से पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाएं : मंत्री

पटना। जातीय जनगणना को लेकर सत्ताधारी दल भाजपा-जदयू के बयानबाजी का दौर चरम पर है। अब जातीय जनगणना कराए जाने को लेकर दिल्ली तक दौड़ रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्री नीरज सिंह बबलू ने सोमवार को बड़ी मांग कर दी है। वन एवं पर्यावरण मंत्री ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री को जातीय जनगणना से पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने पर काम करना चाहिए’। उन्होंने बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए कहा कि ‘भाजपा, मुख्यमंत्री से इस पर लिखित मांग रखने पर विचार कर सकती है’।
भाजपा कार्यालय में आयोजित ‘जनता दरबार’ में लोगों की समस्याओं को सुनते हुए मंत्री नीरज सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री के सामने देश की समस्या रखी। कहा कि ‘देश के सामने अभी सबसे बड़ी समस्या बढ़ती जनसंख्या है। मुख्यमंत्री को इस पर सबसे पहले काम करना चाहिए। बिहार को अभी जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत है। इसे लेकर मुख्यमंत्री को कानून लाना चाहिए’।

About Post Author

You may have missed