February 13, 2026

राहुल गांधी और तेजस्वी के बस की बात नहीं है राजनीति : प्रभाकर मिश्र

  • झूठ और परिवारवाद की नींव पर खड़ी नहीं हो सकती सियासी इमारत
  • गुरु-चेले को राजनीति छोड़कर झूठ बेचने का करना चाहिए कारोबार

पटना। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार तंज कसा और कहा कि राजनीति राहुल और तेजस्वी के बस की बात नहीं है। असल में ये दोनों भ्रष्टाचार और परिवारवाद की उपज हैं और जनता अब भ्रष्टाचारियों और परिवारवादियों को देखना भी पसंद नहीं करती। यही वजह है कि बिहार में राजद और कांग्रेस सहित अन्य विपक्षियों का इस बार विधानसभा चुनाव में करारी हार मिली। कमोबेश ऐसी स्थिति पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की रही। देश की जनता ने कांग्रेस को दहाई अंक से आगे बढ़ने नहीं दिया। भाजपा प्रवक्ता नेbशुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हैरत की बात तो यह है कि हार के बाद कोई भी दल समीक्षा कर हार के कारणों को ढूंढता है और कमियों को दूर करने की कोशिश करता है। लेकिन, न तो राहुल गांधी में में इतनी हिम्मत है कि हार के कारणों का सामना कर पाएं और न ही तेजस्वी यादव राजद की करारी हार के कारणों को जानना चाहते हैं। इसकी वजह यह है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव अपनी -अपनी पार्टी और कुनबे की हार की सबसे बड़ी वजह हैं। ये दोनों गुरु-चेले विदेश में सैर-सपाटे और मौज-मस्ती करनेवाले लोग हैं। राजनीति इनके लिए तिजोरी भरने का जरिया है। लेकिन, अब ऐसा नहीं चलेगा। एनडीए की सरकार में भ्रष्टाचार करनेवालों की जगह सिर्फ जेल है।

You may have missed