September 15, 2026

नवादा में पुलिस ने हथियारों का बड़ा जखीरा किया बरामद, आर्म्स सप्लायर भी गिरफ्तार

नवादा। बिहार के नवादा में पुलिस ने हथियारों के जखीरा को बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, जिलें के अकबरपुर थाना क्षेत्र स्थित फरहा गांव में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आर्म्स सप्लायर को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस इस संबंध में कोई भी जानकारी देने से बच रही है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अकबरपुर थाना क्षेत्र के फरहा गांव में हथियार तस्कर छिपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर गांव में एक अर्धनिर्मित घर में छापेमारी की।

इस अभियान में पुलिस को सफलता मिली और हथियारों के साथ आर्म्स सप्लायर को भी दबोचा गया। बताया जा रहा हैं की गिरफ्तार सप्लायर नवादा के किसी शस्त्र की दुकान में काम करता है और हथियारों की तस्करी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। रजौली एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने पूछताछ के बाद ही संबंधित जानकारी को सार्वजनिक करने की बात कही है।

You may have missed