August 27, 2026

बिहार उपचुनाव : गोपालगंज में अफवाह फैलाने वाले 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ईवीएम ख़राब होने पर भी कई हिरासत में

गोपालगंज। बिहार में गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। गोपालगंज में अफवाह फ़ैलाने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने और अफवाह फैलाने का आरोप है। जानकारी के अनुसार गोपालगंज के राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता के नामांकन रद्द किये जाने की अफवाह सोशल मीडिया पर इनके द्वारा चलाई गई थी। जिसके बाद गोपालगंज के कई थाना क्षेत्रो में कार्रवाई की गई। टेक्निकल सेल की टीम सोशल मीडिया पर पैनी नजर रख रही है।
ईवीएम ख़राब होने पर भी कई हिरासत में
गोपालगंज में विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग के दौरान 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सुरक्षाकर्मियों ने मतदान में गड़बड़ी के आरोप में इन लोगों को कस्टडी में लिया है और पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा डीएम और एसपी ने निरीक्षण के दौरान तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। गोपालगंज में तीन जगहों पर ईवीएम में खराबी की खबर आई। इसके बाद तुरंत ईवीएम को बदला गया। वही गोपालगंज में खराबी की वजह से तीन ईवीएम बदले गए। 6 लोगों को मतदान में गड़बड़ी पैदा करने के आरोप में हिरासत में लिया गया। उपचुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम हैं। वरीय अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं।
शाम 6 बजे तक होगा मतदान, बीजेपी और राजद में है सीधी टक्कर
बता दे की मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर मतदान जारी है। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग शाम 6 बजे तक करेंगे। इसे लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। फिलहाल दोनों जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। गोपालगंज में गुरुवार सुबह 11 बजे तक 21.76 फीसदी मतदान हुआ है। शुरुआती दो घंटों में मतदान का प्रतिशत धीमा रहा, लेकिन बाद में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। फिर भी मोकामा की तुलना में गोपालगंज में कम वोटिंग हुई है। गोपालगंज में बीजेपी और राजद प्रत्याशी दोनों अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। लेकिन अब देखना यह होगा कि मोकामा और गोपालगंज सीट के नतीजे क्या कहते हैं। 6 नवम्बर को होने वाले मतगणना में जनता क्या फैसला सुनाती है। फिलहाल अब इस पर सभी की नजर है।

You may have missed