February 18, 2026

PATNA : गर्दनीबाग में शराब पार्टी करते 5 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रिटायर्ड पुलिस अधिकारी का बेटा भी शामिल

पटना। बिहार में एक तरफ नालंदा शराब कांड में 12 मौतों को लेकर बवाल मचा है दूसरी तरफ राजधानी पटना में एक रिटायर्ड पुलिस अफसर का बेटा शराब पार्टी करते पकड़ लिया गया है। उसके साथ पांच अन्‍य लोगों को गर्दनीबाग थाने की पुलिस ने रविवार की रात आठ बजे गिरफ्तार कर लिया। मौके से शराब की छह खाली और भरी बोतलें पुलिस ने बरामद की हैं। गिरफ्तार लोगों में एक ठेकेदार, न्यायिक कार्य से जुड़ा कर्मी और ट्रेवेल्स कंपनी का मैनेजर भी शामिल है। आरोपितों में रिटायर पुलिस अधिकारी के बेटे संजय कुमार (यारपुर राजपुताना), ठेकेदार ननकू सिंह (यारपुर राजपुताना), न्यायिक कार्य से जुड़े कर्मी मुकेश (दरभंगा), मोहन ट्रेवेल्स बस के मैनेजर जयसवाल (यूपी) और राणा विनय सिंह (यारपुर राजपुताना) शामिल हैं। थानेदार अरुण सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि स्व. रघुवीर सिंह के दालान में कुछ लोग शराब पार्टी कर रहे हैं।

चार अन्य लोग भी पकड़े गए

मौके पर पहुंची पुलिस को वहां पांच लोग जाम छलकाते मिले। उसी जगह से पुलिस ने शराब की छह बोतलें भी बरामद कीं। हर रविवार को ये लोग इसी जगह इकट्ठा होकर पार्टी करते थे। इसी बीच किसी ने पुलिस को खबर कर दी। बकौल थानेदार इस पहलू पर जांच की जा रही है कि आरोपितों को शराब की बोतलें कहां से मिलीं। पुलिस ने सभी के ऊपर एफआईआर दर्ज कर ली है।

You may have missed