February 13, 2026

11 सितंबर को होगा प्रधानमंत्री यशस्वी छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा, 5 सितंबर को जारी होगा एडमिट कार्ड

पटना। प्रधानमंत्री यशस्वी छात्रवृत्ति योजना की टेस्ट परीक्षा 11 सितंबर 2022 को होगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट के माध्यम से होगी। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) और अधिसूचित, खानाबदोश एवं अर्द्ध-खानाबदोश ट्राईब्स (डीएनटी) श्रेणी के 9वीं एवं 11वीं पढ़ने वाले वैसे छात्र जिनके अभिभावक या माता-पिता की वार्षिक आय ढाई लाख से कम है, उन्हें इसके तहत छात्रवृत्ति देने का प्रावधान है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अगस्त तक है। आवेदन में सुधार के लिए 27 से 31 अगस्त तक की समयसीमा दी गयी है। एडमिट कार्ड का वितरण 5 सितंबर को होगा। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखा है। इसमें सभी स्कूलों को परीक्षा में शामिल होने के लिए कहे। साथ ही निर्धारित समयसीमा का हर हाल में ध्यान रखते हुए आवेदन करवा दें।

You may have missed