February 11, 2026

गया में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम बघेल ने विष्णुपद में किया पिंडदान, पितरों के शांति के लिए की प्रार्थना

गया। बिहार के गया में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल बुधवार से हैं। बुधवार को उन्होंने महाबोधि मंदिर का दर्शन किया था। वहीं गुरुवार को विष्णुपद को पहुंचे। विष्णुपद में अपने पितरों के निमित्त पिंडदान किया। गयापाल पंडा राजेश कुमार की देखरेख में भूपेश बघेल ने पिंडदान का कर्मकांड किया। पूर्व सीएम सुबह में ही विष्णुपद को पहुंचे थे। इसी दौरान कर्मकांड शुरू हुआ, जो कई घंटों तक चला। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद वे गया से वापस छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गये। भूपेश बघेल पहली बार विष्णुपद को पहुंचे हैं, उन्होंने अपने समस्त पितरों के उद्धार के लिए पिंडदान का कर्मकांड किया। उनके आगमन को लेकर विष्णुपद में प्रशासन द्वारा बेहतर व्यवस्था बहाल की गई। गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल बुधवार से ही गया में हैं। गुरुवार को वे विष्णुपद मंदिर को पहुंचे और यहां पिंडदान का कर्मकांड किया। इस संबंध में गयापाल पंडा राजेश कुमार ने बताया कि छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम आज विष्णुपद को पहुंचे। विष्णुपद क्षेत्र में में उनके द्वारा अपने पितरों के निमित्त पिंडदान का कर्मकांड किया गया। इधर, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के गया आगमन को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने भी उनसे मुलाकात की है। कांग्रेस के कई नेता उनसे मुलाकात करने के लिए काफी प्रयासरत भी दिखे।

 

 

You may have missed