PATNA : पटना सिटी के दीदारगंज में पिकअप वाहन और ऑटो में टक्कर, ऑटो सवार 3 लोगों की हालत गंभीर

पटना। राजधानी के पटना सिटी के दीदारगंज थाना अंतर्गत टोल प्लाजा के नजदीक गुरुवार सुबह एक पिकअप वाहन ने ऑटो में जबरदस्त टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, दीदारगंज थाना अंतर्गत टोल प्लाजा के नजदीक गुरुवार सुबह एक पिकअप वाहन ने ऑटो में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसके बाद इस हादसे में ऑटो पर सवार 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए। गंभीर हालत में घायल लोगों को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती कराया गया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक ऑटो पटना सिटी से दीदारगंज की तरफ जा रही थी। इसी क्रम में तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वाहन ने टोल प्लाजा के नजदीक ऑटो में टक्कर मार दी।

वही फिर सामने से टक्कर लगने के बाद ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो में सवार 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए और ऑटो में फंसे घायल सभी लोगों को बाहर निकाला। इस बीच लोगों ने इसकी सूचना दीदारगंज थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। दीदारगंज थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी यातायात थाने को दी गई है।

You may have missed