November 15, 2025

बांका में पूर्णिया से देवघर जा रही पिकअप चांदन नदी पुल के पास पलटी, 15 लोग घायल

बांका। चांदन-देवघर मुख्य मार्ग पर सोमवार की सुबह पिकअप के चांदन नदी पुल के पास पलटने से उसपर सवार 15 लोग घायल हो गए। इसमें छह की हालत गंभीर है, जिसे देवघर रेफर कर दिया गया है। सभी घायल पूर्णिया के हैं।

पूर्णिया के बलना गांव की रेखा देवी अपने बेटे के मुंडन के लिए पिकअप से देवघर जा रही थी। जिस पर 25 लोग थे। चांदन नदी पुल के पहले पिकअप का संतुलन बिगड गया और सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा कर पलट गया। इससे बिजली का पोल टूटकर उसी वाहन पर गिर गया। इस कारण सभी घायल हो गए।

पोल पर कवर लगा तार होने से एक बड़ा खतरा टल गया। पुलिस को सूचना मिलते ही एंबुलेंस से साथ घटनास्थल से सभी को घायलों को उठाकर अस्पताल लाया गया। जिसका इलाज किया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर मामला दर्ज किया गया है।

इस हादसे में घायल राधा देवी, राजू देवी, शिव नारायण पाठक, बिट्टू मल्लाह, प्रकाश मल्लाह , परिया देवी, गौरी देवी, अरुषा देवी, बिरछी देवी, नरेश मल्लाह, मौसम कुमार, बोधी मल्लाह, रानी देवी, पृथ्वी मल्लाह, रूपा देवी सहित अन्य शामिल हैं। राधा देवी, शिवनारायण पाठक, अनिता देवी, प्रकाश मल्लाह, नरेश मल्लाह औऱ बिरछी देवी की स्थिति काफी गंभीर देख उसे देवघर भेज दिया गया।

 

You may have missed