त्योहार के सीजन में बिहार आने के लिए लोगों की लगी होड़, बढ़ा विमान का किराया, बसें भी हुई हाउसफुल

बिहार, पटना। त्योहार के सीजन में बिहार में आने वाले लोगों की संख्या लगातार ही बढती जा रही हैं। जिसके कारण विमानों का किराया बढ़ गया हैं और इसके साथ साथ ट्रेनों में वेटिंग सूची के लगातार लम्बी हो रही हैं। जानकारी के अनुसार, पटना-दिल्ली बस सेवा की बुकिंग भी काफी बढ़ गई हैं। जिसके बाद दिल्ली से पटना आने के लिए अब बड़ी संख्या में यात्री इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। बता दे कि जहाँ पहले बस की सीटें कुछ खाली भी रह जाती थीं, अब वह भी फुल हो जा रही है. हालांकि, यात्रा समय से दो-तीन घंटे पहले तक इसका टिकट मिल जा रहा है। हालांकि अगले दो दिनों में यह भीड़ और भी बढ़ने की संभावना हैं।

बता दे कि बिहार में बस सेवा के लिए पहले रेड बस सेवा की साइट पर ही बीएसआरटीसी के बसों का टिकट मिल रहा था जिसके बाद सोमवार से इसकी अपनी वेबसाइट पर भी टिकट बुकिंग शुरू हो गयी है। गाजियाबाद से पटना के साथ साथ किशनगंज और बिहारशरीफ के लिए बीएसआरटीसी की वोल्बो बस सेवा शुरू है. इनके टिकट भी बीएसआरटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। बता दे कि गाजियाबाद से पटना सीटर बस का किराया 1600 रुपये हैं इसके साथ साथ स्लीपर बस का किराया 1950 रुपये है। यह गाजियाबाद से शाम पांच बजे बस चलती है। जबकि पटना अगले दिन दोपहर एक बजे में पहुंचती है। पटना से गाजियाबाद के लिए शाम चार बजे में बस खुलती है जो कि वहां दोपहर 12 बजे पहुंचती है।

You may have missed