बिहार में पछुआ पवनों से जमे लोग, तेज हवाओं ने बढ़ी कनकनी, 3 डिग्री और तापमान गिरने का अनुमान

पटना। बिहार के पश्चिमी भाग में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के मजबूत होने के कारण पूरे राज्य में कनकनी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को पटना समेत पूरे बिहार में कोल्ड डे रहने की संभावना है। पूर्वी बिहार में बादल छटने लगे हैं। अगले 48 घंटे में न्यूनतम पारा में 2 से 3 डिग्री की गिरावट भी हो सकती है। पश्चिमी हवा का प्रभाव दिन प्रतिदिन तेज हो रहा है। रविवार सुबह 5 घंटे प्रति किलोमीटर की रफ्तार से चल रही हवा के कारण आसमान में कोहरा और धुंध के प्रभाव के साथ कनकनी है। बिहार के कुछ स्थानों पर सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा भी छाया रहेगा।

वही करीब 6 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली सर्द पछुआ और उत्तरी पछुआ हवा के चलने और धूप नहीं निकलने से लोग गर्म कपड़ों में भी ठिठुरते रहे और कोल्ड डे जैसे आसार रहे। बादल छाए रहने की वजह से अधिकतम पारा लुढ़क गया, जबकि न्यूनतम पारा बढ़ गया। सूबे में पहली बार चालू सीजन में फारबिसगंज सबसे ज्यादा सर्द रहा। यहां का न्यूनतम पारा 9 डिग्री से. रहा। शुक्रवार को यहां का न्यूनतम पारा 10.5 डिग्री से. था। शुक्रवार को छपरा सूबे में सर्द था, पर शनिवार को यहां का न्यूनतम पारा करीब 5 डिग्री बढ़कर 14.4 डिग्री से. दर्ज किया गया। बिहार में छपरा में सबसे अधिक न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।

शनिवार को हुए मौसम के बदलाव का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राजधानी का अधिकतम पारा 5 डिग्री गिरकर 16.1 डिग्री से. दर्ज किया गया। पटना में दर्ज अधिकतम पारा सामान्य से 6 डिग्री से. कम है । पटना का न्यूनतम पारा में डेढ़ डिग्री से. का इजाफा हो गया और 12 डिग्री से. रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री से. अधिक है। वही गया का अधिकतम पारा 3.2 डिग्री की कमी होकर 17.4 डिग्री से. दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5 डिग्री से. कम है जबकि न्यूनतम पारा में 3 डिग्री की कमी हुई और 10.2 डिग्री से. रहा। यह नॉर्मल से 2 डिग्री से. अधिक है।

You may have missed