January 1, 2026

पटना में कुख्यात चोर को लोगों ने रंगेहाथों पकड़ा, जमकर की पिटाई, अब तक की 27 लाख की चोरी

पटना। शास्त्रीनगर, कृष्णापुरी, पाटलिपुत्र, रूपसपुर, कंकड़बाग, चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटना को अंजाम देने वाला दिनेश कुमार उर्फ विजय, लंगड़ा पकड़ा गया है। पाटलिपुत्र थाने की पुलिस और स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया है। दिनेश मूल रूप से बढ़िया ओलाचक, हुसैन मोहल्ला थाना खुसरूपुर, पटना का निवासी है। फिलहाल वह रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक इलाके में रह रहा था। दिनेश ने कंकड़बाग में लगभग 27 लाख रुपए की चोरी की थी। शास्त्रीनगर में लगभग 17 लाख रुपए की चोरी की थी। वहीं राजधानी में अब तक दिनेश लगभग 1 करोड़ रुपए तक की संपत्ति की चोरी कर चुका है। थानेदार राजकिशोर कुमार ने बताया कि कल चोरी करने के लिए आरोपी, नेहरूनगर के मकान संख्या 68 में शाम के वक्त घुसा था तब तक लोगों हल्ला करना शुरू किया। उसी रास्ते से पाटलिपुत्र थाने की गश्ती गाड़ी गुजर रही थी, हल्ला सुनने के बाद चोर को पकड़ने में लग गई और दिनेश पकड़ा गया। अक्सर शाम के समय में ही यह चोरी की घटना को अंजाम देता था। पुलिस ने दिनेश के पास से एक सोने की चेन, एक अंगूठी, एक नथिया, चांदी के चार छोटे-छोटे बल्ला बरामद किए हैं। पूछताछ में दिनेश ने बताया कि कृष्णापुरी थाना क्षेत्र के एक घर में चोरी कर वह पाटलिपुत्र थाना के नेहरू नगर के मकान संख्या 68 में चोरी करने घुसा था। अभी तक दिनेश की संलिप्तता चोरी के 10 मामले सामने आए हैं। इसमें शास्त्रीनगर के 4, कृष्णापुरी के 2, चित्रगुप्त नगर 1, रूपसपुर 2 घटनाएं शामिल हैं। पुलिस फिलहाल और कांडों में इसकी संलिप्तता खंगालने के लिए पूछताछ कर रही है।

You may have missed