February 11, 2026

पटना में अतिक्रमण हटाने गई निगम अधिकारियों पर आक्रोशित लोगों ने किया पथराव, 2 लोग घायल

पटना। राजधानी पटना के न्यू सचिवालय के ठीक सामने नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाया जा रहा था। इसी बीच अतिक्रमण हटाने के दौरान जय माता दी होटल के कई कर्मचारी दब गए। वही दबने के कारण कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गए, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद वहां आक्रोशित लोगों ने अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें निगम कर्मियों को चोट लग गई। बाद में पुलिस और निगम के बड़े अधिकारियों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो सका। वहीं इस घटना के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। वही देखते ही देखते आक्रोशित स्थानीय लोगों ने नगर निगम की टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। वहीं पथराव शुरू होने के बाद नगर निगम की टीम मौके से भाग खड़ी हुई। आधे घंटे के बाद मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंची। वही इस घटना के बाद आधे घंटे तक पुलिस की टीम मौके पर पहुंचने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाई। हालांकि पुलिस ने मामले को शांत कराया। वहीं एक दुकानदार संजू ने बताया की निगम कर्मी अचानक आ गए और बुलडोजर चलाने लगे, जिसमें दुकान में दबकर 2 लोग घायल हो गए, जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया।

You may have missed