कुढ़नी में महागठबंधन प्रत्याशी की हार को लेकर राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का बड़ा दावा, कहा- कमजोर और गरीब लोगों ने JDU को नहीं दिया वोट

पटना। कुढ़नी विधानसभा चुनाव का परिणाम जारी हो गया है। BJP प्रत्याशी केदार गुप्ता ने महागठबंधन के प्रत्याशी मनोज कुशवाहा को 3249 वोटों से पराजित दिया है। वही इस चुनाव परिणाम के बाद जहां एक ओर JDU के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी में आत्ममंथन को जरूरत बताया है। वहीं RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने गरीब और कमजोर तबके के लोगों के वोट नहीं मिलने से JDU प्रत्याशी की हार का कारण बताया है। बता दे की मीडिया को संबंधोति करते हुए RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कुढ़नी उपचुनाव परिणाम को लेकर कहा कि 19वें राउंड तक महागठबंधन के प्रत्याशी जीत रहे थे। लेकिन चार-पांच चरणों में उल्टफेर हो गया। वही उन्होंने कहा कि इस चरण में कमजोर और गरीब तबके के लोगों के वोट गिनती की जा रही थी। शायद ये लोग अपने मताधिकार का प्रयोग ठीक से नहीं किया। बता दे की जगदानंद सिंह के इस बयान से स्पष्ट होता है कि कमजोर और गरीब तबके के लोगों ने JDU प्रत्याशी को वोट नहीं दिया। इसलिए उसकी हार हुई।

हालांकि जगदानंद सिंह ने आगामी चुनाव को लेकर कहा कि यह चुनाव परिणाम बताता है कि सभी सामजवादियों को एक साथ मिलकर लड़ना होगा। इसका मतलब है कि यदि आगामी चुनाव में BJP के खिलाफ सीभी पार्टी मिलकर चुनाव नहीं लड़ेगी तो BJP चुनाव आसानी से जीत जाएगी। वहीं जगदानंद सिंह ने चुनाव परिणाम के प्रतिकुल आने के बाद भी CM नीतीश के इस्तीफे के सावाल पर बचते रहे। जब मीडिया ने उनसे सवाल किया कि उपचुनाव में JDU की हार के बाद BJP नेता सुशील मोदी CM नीतीश से इस्तीफा की मांग कर रहे हैं, तो इसका सीधा जवाब देने के बजाय जगदानंद सिंह आसानी सवाल को साइड लगा दिये और इधर-उधर की बात करने लगे। वहीं कुढ़नी चुनाव परिणाम सामने आने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने JDU संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने JDU को आत्ममंथन करने की जरूरत बताया है। वही उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा इस चुनाव परिणाम से JDU को बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।

About Post Author

You may have missed