September 17, 2025

पटना के यूट्यूबर और फूड ब्लॉगर ने रांची में की आत्महत्या, पंखे से लटकी मिली लाश

रांची। पटना निवासी फूड ब्लाॅगर 28 वर्षीय प्रिंस कुमार ने सोमवार को रांची के अनगड़ा के हाहे में अपने मित्र के किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रिंस फिलहाल रांची में रहकर व भाड़े का वाहन चलाता था। मकान बेड़वारी निवासी मनीराम महतो का था। घटना के समय प्रिंस का मित्र कुछ खाद्य सामग्री खरीदने बाजार गया हुआ था। वापस आने पर प्रिंस को पंखे से लटका पाया। प्रिंस पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के भगवानपुर का रहने वाला था। सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा। मृतक के स्वजन को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस कई एंगल से सुसाइड के मामले की जांच कर रही है। प्रिंस फूड ब्लागॅर था। यू-टयूब पर प्रिंस फूड ब्लॉगर के नाम से इसका चैनल चलता था। इधर, सूत्रों ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है। उषा मार्टिन विवि की एक युवती के साथ इसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। हमेशा वह अपनी प्रेमिका से मिलने अनगड़ा आता था। दोस्त के यहां रुककर वह प्रेमिका से मिलता था। घटना से कुछ समय पूर्व प्रिंस अपनी प्रेमिका से मिलकर भी आया था। उसका दोस्त भी उषा मार्टिन विवि का छात्र है। इधर, अनगड़ा थाना के एसआइ रवि शंकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं प्रिंस पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के भगवानपुर का रहने वाला था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर रिम्स भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। प्रिंस फूड ब्लागॅर था। यू-टयूब पर प्रिंस फूड ब्लॉगर के नाम से इसका चैनल चलता था। इधर, सूत्रों ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है।

You may have missed