मुंबई से 800 जींस चोरी कर भागा, पुलिस घर से पकड़ी

पटना सिटी। मुंबई में सहोदर भी काम करने गया था। वहां शिवाजी नगर में जींस की फिनिशिंग का काम करता था। मगर रुपए के लोभ में 800 पीस जींस लेकर चल दिया। ओनर ने इस संबंध में महाराष्ट्र के ठाणे जिला के शिवाजीनगर थाना में मामला दर्ज कराया। पुलिस वहां से दोनों भाइयों को खोजते हुए पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना पहुंची। यहां थानेदार रमाशंकर से संपर्क किया। महाराष्ट्र से आई पुलिस मेहंदीगंज थाना की पुलिस के सहयोग से दीपक कुमार और रिशु कुमार दोनों पिता राजकुमार केसरी को प्रतापपुर से अरेस्ट किया। पुलिस ने बताया कि जींस का फिनिशिंग करने के दौरान 800 जींस चोरी कर भाग आया। दोनों को पटना सिटी सिविल कोर्ट में पेश करने के बाद 72 घंटे का रिमांड मिला है। पुलिस दोनों को शनिवार की रात की ट्रेन से लेकर ठाणे जा रही है।

About Post Author

You may have missed