December 6, 2025

अमरनाथ यात्रा 2023 : पटना से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 450 भक्तों का जत्था रवाना, जय बाबा बर्फानी के लगये नारे

पटना। चार धाम से में से एक अमरनाथ यात्रा की शुरुवात हो चुकी है। बाबा बर्फानी का कपाट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया गया है। आज पटना से 450 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ के लिए रवाना हुआ है। वही पटना जंक्शन पर बाबा बर्फानी भोलेनाथ के जयकारे के नारे लगाए गए। वही श्रद्धालुओं का यह यात्रा जय बाबा अमरनाथ बर्फानी संघ की ओर से लगातार 25 वर्षों से आयोजित की जाती रही है।
11 दिन की होती है यात्रा
पटना से अमरनाथ की पूरी यात्रा लगभग 11 दिनों की होती है। इसमें पटना समेत बिहार के अलग-अलग जिलों से आने वाले श्रद्धालु जय बाबा अमरनाथ बर्फानी संघ में शामिल होते हैं और बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ जाते हैं। वहीं, जय बाबा अमरनाथ बर्फानी संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार और उपाध्यक्ष रतन कुमार के मुताबिक जय बाबा अमरनाथ बर्फानी संघ का यात्रा 11 दिनों का होता है, जो लगातार 25 वर्षों से यह संघ के द्वारा चलाई जा रही है। इसमें प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती रहती है। अब यह संख्या 450 श्रद्धालु को लेकर बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए जा रही है। 3 दिनों तक जय बाबा बर्फानी संघ की ओर से श्रद्धालुओं को नाश्ता और भोजन का प्रबंध किया जाता है। बाबा बर्फानी के आशीर्वाद से आगे भी इसी तरीके से श्रद्धालुओं को जय बाबा बर्फानी संघ दर्शन कराने का लक्ष्य रखा है।

You may have missed