किसानों को सरकार की ओर से हरसंभव मदद मिले-डॉ उषा विद्यार्थी

दुल्हिन बाजार।किसानों को सरकार की ओर से हर सम्भव मदद मिले।” उक्त बातें बिहार राज्य महिला आयोग के सदस्या डॉ0 उषा विद्यार्थी ने शनिवार को दुल्हिन बाजार प्रखण्ड क्षेत्र के काब गांव में ग्रामीणों की ओर से आयोजित किसान चौपाल में कही।

       जानकारी के अनुसार शनिवार को दुल्हिन बाजार के काब गांव में ग्रामीणों की ओर से किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन बिहार राज्य महिला आयोग के सदस्या डॉ0 उषा विद्यार्थी, पालीगंज एसडीओ सुरेन्द्र प्रसाद व डीएसपी मनोज पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वही मौके पर मौजूद एसडीओ सुरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि इलाके के किसानों की स्थिति दयनीय है जिसे सुधार की जरूरत है। वही डीएसपी मनोज पांडेय ने बताया कि किसानों को आपदाओं की मार भी झेलनी पड़ती है। जितनी मेहनत वे लोग खेतो में करते है उस अनुसार उनलोगों को मुनाफा नही हो पा रही है। वही चौपाल में मौजूद किसानों ने भी किसानों की स्थिति पर अपना अपना बिचार ब्यक्त किया।
        मौके पर जिला पार्षद श्रीनिवास शर्मा, कुंदन कुमार, दिनेश शर्मा, चुन्नू शर्मा, बिनोद कुमार, अजेश कुमार व राजाराम सिंह के अलावे सैकड़ो किसान मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed