February 17, 2026

गंगा पथ पर जाम की समस्या को लेकर पटना पुलिस ने संभाली कमान, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

पटना। राजधानी पटना में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी जोरों पर है और इसके लिए गंगा पाथ वे पर सड़क किनारे लगाने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था यातायात पुलिस कर रही है। ट्रैफिक एसपी पुरन झा ने बताया है कि गंगा पाथ वे के दोनों लेन पर यातायात को सुचारू रूप से चालू रखने के लिए टेंपरेरी बेस पर नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।जहां चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहन को पार्क कर जाम की समस्या से निजात पाया जा सकेगा। गंगा पाथ वे के सड़क किनारे वाहन पार्क करने से जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। दुघर्टना होने की भी संभावना होती है। इसलिए ट्रैफिक पुलिस इसका दावा किया है कि जाम की समस्या से निजात के लिए दोनों लेन पर वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्था कर रही है। अलग अलग जगहों पर ट्रैफिक पोस्ट बनाए भी बनाया जा रहा हैं। वही फुटपाथ पर खाने पीने की काउंटर पर जायका का मजा लेने लोग पहुंचते है। और सड़क किनारे वाहन पार्क कर देते हैं। जिसके कारण यातायात बाधित हो जाता है। ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम प्रशासन अब जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है। ये अभियान कितना कारगर हो ये देखने वाली बात होगी।

You may have missed