पटना में वार्ड पार्षद को दिनदहाड़े गोली मारी,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, इलाके में भय तथा दहशत
पटना।बिहार में अपराधियों का कोहराम बदस्तूर जारी है।राजधानी समेत विभिन्न जिलों में अपराधियों के द्वारा नित्य दिन बड़े संगीन आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।राजधानी पटना के खगौल इलाके में आज अपराधियों ने एक वार्ड पार्षद को दिनदहाड़े गोली मार दी। दीपक पासवान खगौल नगर परिषद के वार्ड पार्षद हैं।घायल वार्ड पार्षद दीपक पासवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि खगौल के चाणक्यपुरी इलाके के वार्ड पार्षद दीपक पासवान को आज अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। अपराधियों की गोली से घायल होकर दीपक पासवान सड़क पर गिर गए। घायल दीपक पासवान को आसपास के लोगों ने स्थानीय अस्पताल तक पहुंचाया। दिनदहाड़े घटी घटना से दानापुर-खगौल समेत आसपास के इलाकों में भय तथा दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।बताया जाता है कि दानापुर अनुमंडल में फिलहाल अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है।घटना के संबंध में आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है।हालांकि विस्तृत जानकारी तो तफ्तीश के बाद ही हासिल होगी।


