पटना में पुलिस तथा शराब माफियाओं के बीच मुठभेड़,फायरिंग- पत्थरबाजी,दरोगा समेत कई लोग घायल

पटना।राजधानी के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में शराब तस्करी को लेकर तथाकथित शराब तस्कर एवं उसके समर्थकों तथा पुलिस के बीच जमकर मुठभेड़ हुआ। जिसमें अजय पासवान नामक एक व्यक्ति,जिसे पुलिस शराब तस्कर बता रही है वहीं आम लोग उसे रिक्शावाला बता रहे हैं,दो गोली लगने से बुरी तरह घायल है। इस घटना में एक दरोगा के भी घायल होने की जानकारी है।वहीं कई पुलिसकर्मी तथा स्थानीय लोग भारी रोड़े बाजी के कारण जख्मी है।घायल लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।जहां उनका इलाज चल रहा है अजय पासवान को दो गोली लगी है तथा उसके हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक जक्कनपुर थाना को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मीठापुर में छापामारी किया था।इस दौरान अजय पासवान नामक एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा।इसी क्रम में स्थानीय लोगों तथा पुलिस के बीच भयंकर विवाद उत्पन्न हो गया।जानकारी के मुताबिक अजय पासवान को पुलिस की गोलियां लगी।वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस पर अजय को बेवजह गोली मारने का आरोप लगाकर जमकर रोड़े बाजी तथा पत्थरबाजी किया। जिससे कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने पुलिस वाले पर हफ्ता वसूली तथा उत्पीड़न का आरोप लगाया है।वही पुलिस सूत्रों के अनुसार स्थानीय लोगों के द्वारा खुलेआम अवैध शराब का कारोबार किया जाता है।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की थी।मगर स्थानीय लोगों ने तस्करों के समर्थन पर पुलिस पर हमला बोल दिया।बहरहाल जख्मी लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है।घटना की विस्तृत जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं हो सकी है।
