बिग ब्रेकिंग-पटना के बीएमपी-1 में महिला तथा पुरुष पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली,हड़कंप का माहौल

पटना।राजधानी पटना के एयरपोर्ट थाना स्थित बीएमपी 1 से बड़ी खबर आ रही है। जहां एक महिला तथा पुरुष पुलिसकर्मी के द्वारा खुद को गोली मारने कर सुसाइड करने का प्रयास किया गया है। दोनों ही महिला तथा पुरुष पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मार ली है तथा दोनों को नाजुक स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस समाचार के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई हैं।बड़े प्रशासनिक अधिकारी मौका ए वारदात पर कैंप कर रहे हैं।एक साथ दो पुलिसकर्मी को गोली लगने की सूचना से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप का माहौल व्याप्त हो गया है।घटना के पीछे की विस्तृत जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाई है।किन परिस्थितियों में घटना घटी खुलासा अभी तक नहीं हो सका। पुलिस के द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। एक साथ पुरुष या महिला कॉन्स्टेबल के गोली मारने के बाद तरह-तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।घटना आज मंगलवार सुबह की है जब एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में स्थित बीएमपी-1 के बैरक में तब हड़कंप मच गया।जब एक साथ दो पुलिसकर्मी घायल अवस्था में मिले हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

You may have missed