लाल सलाम का आतंक,महिला मुखिया पर्चा साटकर कर मांगी रंगदारी,जांच में जुटी पुलिस
पालीगंज । पालीगंज में महिला मुखिया से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। नक्सलियों ने दीवार पर पर्चा चस्पाकर रंगदारी मांगी है। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत दहिया की महिला मुखिया रंजीता कुमारी से पर्चा चिपका कर नक्सलियों ने रंगदारी की मांग की है।
पालीगंज अनुमंडल के खिड़ी मोर थाना के अंतर्गत यह पंचायत आता है। रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गयी है। पर्चा साटकर रंगदारी मांगना नक्सलियों के लिए कोई नयी बात नहीं है। इसके पहले भी नक्सली ऐसा काम कर चुके हैं। नक्सलियों की इस हरकत से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोग अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक सुबह जब मुखिया दम्पति बाहर निकले तो दीवार पर नक्सलियों का पर्चा चिपका देखा तो तुरंत ही इसकी जानकारी खिड़ी मोर थानाध्यक्ष को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पर्चा को कब्जा में ले लिया और उसकी जांच में जुट गयी। बता दें कि ग्राम पंचायत दहिया की महिला मुखिया रंजीता कुमारी ने खिड़ी मोर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने बताया कि मुखिया की लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
138 thoughts on “लाल सलाम का आतंक,महिला मुखिया पर्चा साटकर कर मांगी रंगदारी,जांच में जुटी पुलिस”
Comments are closed.