February 16, 2026

पटना पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात सुधांशु उर्फ माफिया

पटना।फुलवारी शरीफ पटना के बाईपास में अपराधियों से से मुठभेड़ के दौरान गोलीबारी में पुलिस का जवान मुकेश सिंह की मौत के बाद हरकत में पुलिस मुख्यालय ने पटना के नौबतपुर फुलवारी खगोल दानापुर बिहटा इलाके के अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है इसी दौरान एनएच 98 के सिमरा गाँव के पास से मंगलवार की देर रात पुलिस ने कुख्यात मुचमुंद शर्मा गिरोह के सक्रिय सदस्य सुधांशू उर्फ माफिया को गिरफ्तार कर लिया । मुचमुंद शर्मा के खास उज्ज्वल के काफी करीबी साथी सुधांशु की गिरफ्तारी से अन्य फ़रार अपराधियों के गिरफ्तारी का रास्ता साफ़ हो सकता है
जानीपुर थानेदार मोहन ने बताया की सिमरा के पास से सुधांशु उर्फ माफिया की गिरफ़्तारी हुई है सुधांशू उज्ज्वल और मुचकुंद का खास है ।

You may have missed