पटना सिटी,फुलवारीशरीफ,पालीगंज समेत कुल 97 डीएसपी का तबादला, देखिए पूरी सूची…..

पटना।बिहार सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 97 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इतने बड़े पैमाने पर डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला संभवत आगामी चुनाव के मद्देनजर किया गया है।इस वृहद तबादले सूची में राज्य भर के 97 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का नाम है।झंझारपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित शरण को पटना सिटी का डीएसपी बनाया गया है।वही सोनपुर रेल पुलिस उपाधीक्षक तनवीर अहमद को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पालीगंज मनाया गया। गया में अपर पुलिस अधीक्षक संजय भारती को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फुलवारी शरीफ बनाया गया है। मुंगेर के डीएसपी मुख्यालय शिब्ली नोमानी को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिहार शरीफ बनाया गया है।वहीं सीआईडी के डीएसपी गोरख राम को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर बनाया गया है।कुल 97 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है। देखिए पूरी सूची…..

2

About Post Author

You may have missed