डीएसएस ने बढ़ते अपराध के विरोध में फूंका सीएम और डिप्टी सीएम का पुतला
पटना। धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ (डीएसएस) के राष्ट्रीय संरक्षक सह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव के निदेशानुसार डीएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बिमलेश यादव के नेतृत्व में बिहार में बढ़ते अपराध, हत्या, डकैती, गैंगरेप, महिलाओं के साथ अत्याचार और राज्य सरकार के अपराधियों के सामने घुटने टेकने के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला गया, जो मिलर हाई स्कूल से पैदल चलते हुए आयकर गोलंबर तक पहुंचा और वहां जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का विरोध जताते हुए पुतला दहन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पटना जिलाध्यक्ष सूरज कुमार, पटना महानगर अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, बक्सर जिलाध्यक्ष तुषार विजेता, प्रदेश महासचिव मंजू देवी, जिला प्रधान महासचिव अप्पू यादव, सिमरी प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव हुरू, मनु यादव, ऋषिकेश यादव, भोजपुर जिलाध्यक्ष विकास यादव, सुधीर यादव, ऋषिकेश सिन्हा, मनोज यादव, रंजन यादव, राजा कुमार, आनंद कुमार, विनय यादव, गोविंद यादव, शमशाद आलम, मो0 गुरू, फोल्टन अंसारी, रंजन यादव, राजा कुमार, गुड्डू गुप्ता, सलमान अंसारी, दिग्विजय प्रताप सिंह इत्यादि लोग मुख्य रूप से सम्मिलत थे।

