February 22, 2026

PATNA : लूट और डकैती की योजना बनाते 4 अपराधी गिरफ्तार

खगौल। पटना के खगौल में शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर रेल नीर के सामने निर्माणाधीन मकान में चार अपराधियों को लूट और डकैती की योजना बनाते खगौल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी प्रेस वार्ता में देते हुए दानापुर एएसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि गिरफ्तार चारों अपराधी एकत्रित होकर लूट और डकैती की योजना बना रहे थे। इसी बीच गुप्त सूचना के आलोक में पुलिस ने छापेमारी की और चारों अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 3 मोबाइल, एक कट्टा तथा तीन जिंदा कारतूस के अलावे एक होंडा स्कूटी और एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है।
एएसपी ने बताया कि खगौल थाना क्षेत्र के जगत नारायण लाल कॉलेज रोड में बीते सोमवार को 9 बजे रात्रि में फुलिया टोला के रहने वाले कृष्ण गोपाल को इन अपराधियों ने हथियार दिखाकर मोबाइल लूट लिया था, जिसे इन अपराधियों के पास से बरामद कर लिया गया है।

You may have missed