February 15, 2026

PATNA : सूरजभान सिंह की तबीयत बिगड़ी, चिराग पहुंचे देखने के लिए

पटना। इस वक्त पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की तबीयत बिगड़ जाने के कारण पटना के एक असप्ताल में भर्ती कराया गया है। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान राजेंद्र नगर स्थित मगध हॉस्पिटल पहुंचे है।
पार्टी के मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह कल्लू ने बताया कि सूरजभान सिंह पिछले 2 दिनों से सांस लेने में दिक्कत की वजह से अस्पताल गए थे। चिराग ने डॉक्टर से लगभग 15 मिनट वार्तालाप की और बेहतर से बेहतर इलाज करने को सलाह दी, साथ में पार्टी के प्रधान महासचिव डॉ. शाहनवाज अहमद कैफी, संजय पासवान प्रवक्ता, राजेश भट्ट, अभिमन्यु, राकेश सिंह साथ में थे।

You may have missed