PATNA : महिलाओं पर हिंसा, कर्ज माफी सहित विभिन्न मांगों को लेकर फुलवारी व संपतक में विरोध प्रदर्शन

फुलवारी शरीफ। अखिल भारतीय प्रगति महिला एसोसिएशन एपवा के राज्यव्यापी अभियान के तहत फुलवारी व संपतचक प्रखंड के दर्जनों गांवों में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान स्वयं सहायता समूह के माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्ज माफी, सभी परिवार को 10 किलो प्रति व्यक्ति अनाज, बिहार के सभी पंचायत में सुविधा युक्त स्वास्थ्य केंद्र, बेरोजगार महिलाओं को 10 हजार रूपये लॉकडाउन भता सहित महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार, अत्याचार पर रोक लगाने को लेकर प्रदर्शन किया गया।
भाकपा माले प्रखंड सचिव गुरुदेव दास ने कहा कि बिहार में जंगल राज है। अपराधियों के द्वारा महिलाओं पर हमला बढ़ गई है। एपवा नेत्री निरमा कुमारी ने कहा कि पटना जिला में महिला सुरक्षित नहीं है। फुलवारी में बेतौरा, सुईथा, पलंगा, सोताचक, गंज पर, ढिबरा, शाहपुर, हसनपुरा, माधोपुर, कोइरी बिगहा, सोरमपुर, अधपा में प्रदर्शन किया गया। इन जगहों पर सरिफा मांझी, देवी लाल पासवान, ललिन पासवान, राजनीति रंजन दास सहित अन्य मौजूद रहे।
वहीं संपतचक में महिला हिंसा अत्याचार व कर्ज माफी के सवाल पर राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के तहत संपतचक के विभिन्न ब्रांचों बैरिया, मानपुर, गोपालपुर, हंडेर, जैबर, तारनपुर, कंडाप, कनौजी, कछुआरा आदि जगहों पर प्रदर्शन किया गया। जिसमें रासमणि देवी, उषा देवी, उर्मिला देवी, रेखा देवी, बबीता देवी, पुष्पा देवी, मिक्कु देवी, सुनैना देवी, जयमंती देवी, कमली देवी, सत्यानंद कुमार, रामसिगार पासवान, सुरेश सिंह, धनराज पासवान, सिभीषण आर्य, सरयुग दास, विनोद, अमरजीत ठाकुर, रामअवतार दास, सुधीर पासवान इत्यादि लोग शामिल हुए।

About Post Author

You may have missed