February 15, 2026

PATNA : बेउर जेल में वर्चस्व की लड़ाई में मारपीट, बिहटा-हाजीपुर के अपराधी भिड़े

फुलवारी शरीफ। पटना के आदर्श केंद्रीय कारा बेऊर में एक बार फिर से वर्चस्व को लेकर दो गुटों मे भिड़ंत की खबर है। मिल रही सूचना के अनुसार बिहटा के अपराधी अमित और हाजीपुर के विनायक के बीच जमकर मारपीट हुई है। दोनों गुटों ने एक-दूसरे को लात-घूंसों से पीटा। कक्षपाल व बंदी रक्षकों ने मामले का बीच बचाव किया। सूत्रों के मुताबिक अमित सेल से निकलते ही हॉस्पिटल वार्ड में रहने वाले विनायक पर अपने साथियों के साथ हमला कर दिया। पूरे विवाद का कारण वर्चस्व बताया जा रहा है। जिससे बाद जेल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
बता दें कि हाल ही में पटना जिले का कुख्यात अपराधी उज्जवल सिंह और बिहटा का कुख्यात मनिक और अमित के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें अमित को सेल में बंद कर दिया गया था और कुख्यात उज्जवल सिंह और मनिक को भागलपुर जेल भेज दिया गया था।

You may have missed