February 20, 2026

PATNA : कंकड़बाग इलाके में पेट्रोलपंप कर्मी से सात लाख रूपये की लूट, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

पटना। राजधानी में बेखौफ अपराधियों ने पटना पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक बार फिर पेट्रोल पंप कर्मी को निशाना बनाते हुए बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। कंकड़बाग इलाके में ओल्ड बाईपास के पास बेखौफ अपराधियों ने एचपी पेट्रोलपंप के कर्मी से सात लाख रुपये लूट लिए और फरार होने में कामयाब रहे। घटना शाम में करीब 4.30 से 5 बजे के बीच की है। बताया जाता है कि पंप कर्मी पैदल ही पास के एसबीआइ बैंक में रुपये जमा कराने जा रहा था। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पटना पुलिस मौके पर पहुंचकर पड़ताल करने में जुट गई है।
घटना के बाबत कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि बैग में सात लाख रुपये थे। वह रोज की तरह पास के ही एसबीआइ ब्रांच में रुपये जमा कराने जा रहा था। बैंक परिसर में सीढ़ी चढ़ने के दौरान पहले से ही घात लगाए लुटेरों ने पीछे से सिर पर वार कर दिया, वह संभल पाता इससे पहले ही लुटेरे रुपये से भरा बैग लेकर भाग गए।

You may have missed