August 31, 2026

परसा बाजार में महिला पत्रकार से छेड़खानी करने वाला गया जेल

फुलवारी शरीफ। परसा बाजार के इतवारपुर में महिला पत्रकार के साथ छेड़खानी करने वाले मजदुर पप्पू को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। वहीं इसी मामले में दुसरे आरोपी धनंजय त्रिपाठी को घटना के चार दिन बाद भी पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस का कहना है की धनंजय त्रिपाठी के खिलाफ अभी जांच चल रही है अगर जांच में मामला सत्य पाया गया तो उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा। महिला पत्रकार ने कहा की उनके पड़ोस में मकान निर्माण करा रहे धनंजय  त्रिपाठी को बचाने में जुटे हैं परसा बाजार थानेदर। घटना के चार दिनों बाद भी दसूरे आरोपी की गिरफ्तारी नही होने से महिला पत्रकार और परिवार के लोगों में गहरा आक्रोश है और साथ ही पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ है। वहीं  महिला पत्रकार ने परसा बाजार थानेदार की इस मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत सदर एएसपी सुशांत कुमार सरोज से की है। एएसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि पूरे मामले की जांच करा रहे हैं।