February 15, 2026

Exclusive-पैराशूट से टपके उम्मीदवारों को लेकर कांग्रेस में विस्फोटक माहौल,जमकर भितरघात की संभावना

Patna-Jan.31,2019-Bihar Congress Incharge Shakti Singh Gohil, state Congress president Madan Mohan Jha and others are inspecting Gandhi Maidan in Patna for party’s Jan Akanksha Rally. Photo by – Sonu Kishan.

पटना।बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच आक्रोश चरम पर पहुंच गया है।दरअसल दूसरे लिस्ट में कई उम्मीदवार सीधे हाईकमान के द्वारा पैराशूट के जरिए उतार दिए गए हैं।खास बात तो यह है कि इनमें से कई उम्मीदवार अपने विधानसभा क्षेत्र जहां से उन्हें टिकट मिला है।उसके भौगोलिक तथा सामाजिक हालात से भी पूरी तरह से परिचित नहीं है।कुछ वंशवाद के जड़ों से उपजे फल है,तो कुछ बड़ी पैरवी-सिफारिशों के बदौलत टिकट हासिल करने में कामयाब हुए हैं।प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने बताया कि टिकट हाईकमान के द्वारा जारी किया गया है।टिकट देने के पीछे केंद्रीय चुनाव समिति के उच्चस्तरीय सूत्रों ने बताया कि पार्टी के प्रति लंबे समय से जुड़ाव के कारण इन्हें टिकट दिया गया है।मगर सच्चाई तो यह है कि जो उम्मीदवार,अपने विधानसभा सीट की राजनीतिक-भौगोलिक तथा सामाजिक हालात से भलीभांति परिचित नहीं है।इतने कम समय में भला वह विधानसभा सीट में अपने आप को कैसे मुकाबले में खड़ा कर सकेगा।आसमानी नेताओं को टिकट मिल जाने से बिहार प्रदेश कांग्रेस में विस्फोटक माहौल है।जिन समर्पित कार्यकर्ताओं-नेताओं का टिकट हाईकमान के द्वारा काट दिया गया है। उनके द्वारा चुनाव के दौरान भितरघात किए जाने की पूरी उम्मीद है।ऐसे में कांग्रेस के आलाकमान के समक्ष यह यक्ष प्रश्न पूरे चुनाव तक खड़ा रहेगा कि जिन नेताओं को अपने क्षेत्रों के हालात का ज्ञान तक नहीं है।वहां की जनता ने उन्हें ठीक से देखा तक नहीं है।उनका नाम तक नहीं जानते हैं।उन्हें चुनाव में टिकट देकर किया गया यह नया प्रयोग कांग्रेस की नैया को किस किनारे ले जाएगा।

You may have missed